फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   26 janaury prade

प्रभारी मंत्री लेंगे परेड की सलामी, आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
26 janaury prade
अमरोहा। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की भव्य परेड की सलामी मंगलवार को प्रभारी मंत्री लेंगे। इधर सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को शहर की सीमा सील कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला। होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी ली गई। बाहरी लोगों को बिना पड़ताल के शहर में घुसने नहीं दिया। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

वहीं अमरोहा स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी जिले प्रभारी मंत्री विजय कुमार कश्यप लेंगे। परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे परेड फाल इन होगी। इसके पंद्रह मिनट बाद कमांडर परेड का भार ग्रहण करेंगे। करीब 9.25 बजे पुलिस अधीक्षक का आगमन होगा। इसके पांच मिनट बाद मुख्य अतिथि परेड का मान प्रणाम ग्रहण करेंगे। ध्वजारोहण करेंगे। दस बजकर बीस मिनट पर विभिन्न स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। करीब सवा 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होगा। परेड में नागरिक, सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, पीएसी, लैपर्ड, हाईवे मोबाइल, फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम, यातायात पुलिस की टुकड़ियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed