{"_id":"65060f329d6b6df6e80a4484","slug":"250-quintals-of-jaggery-caught-evading-duty-and-being-transported-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-4827-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शुल्क चोरी कर ले जाया जा रहा 250 क्विंटल गुड़ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शुल्क चोरी कर ले जाया जा रहा 250 क्विंटल गुड़ पकड़ा
विज्ञापन
अमरोहा। शुल्क चोरी कर झारखंड जा रहे गुड़ से लदे ट्रक को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। यह ट्रक कैलसा से होते हुए हाईवे की ओर जा रहा था। ट्रक में करीब 250 क्विंटल गुड़ लदा था। जांच में चालक के पास बिल्टी के अलावा कोई शुल्क व बिल आदि नहीं मिला। टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक पर डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। जांच की जा रही है कि यह गुड़ किस व्यापारी का है।
मंडी समिति के सचल दल प्रभारी व मंडी निरीक्षक अरविंद कुमार को सूचना मिली कि कैलसा बाइपास से गुड़ का ट्रक अवैध तरीके से गुजर रहा है। जिस पर टीम ने पीछा करते हुए कैलसा के पास से ट्रक को रोक लिया। चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि यह ट्रक झारखंड जा रहा है। ट्रक में दस लाख कीमत का करीब 250 क्विंटल गुड़ लदा था। चालक के पास से एक ट्रांसपोर्ट की बिल्टी के अलावा कोई बिल या शुल्क संबंधी रशीद आदि नहीं मिली। जांच में सामने आया कि यह गुड शुल्क चोरी कर झारखंड ले जाया जा रहा था। अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक पर शुल्क चोरी के मामले में डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि चालक गुड़ नौगांवा क्षेत्र के गांव निवासी किसान से खरीदकर ला रहा था। आखिर किस व्यापारी के माध्यम से गुड़ खरीदा गया और किस व्यापारी के पास जाना था। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रक को मंडी समिति के परिसर में खड़ा कराया गया है।
-- -- -- -