{"_id":"626456902f392e337c0f6dbf","slug":"25-thousand-bounty-arrested-for-selling-illegal-cartridges-grp-took-to-firozabad-hasanpur-news-mbd4257435197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कारतूस बेचने का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, फिरोजाबाद ले गई जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कारतूस बेचने का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, फिरोजाबाद ले गई जीआरपी
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर पुलिस गिरफ्त में पच्चीस हजार का इनामी प्रतीक सक्सेना।
- फोटो : HASANPUR
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में जीआरपी की चेकिंग के दौरान 700 से अधिक अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार हुए दो आरोपियों ने पूछताछ में हसनपुर से कारतूस खरीदने की बात कही थी। आगरा रेलवे एसपी से इनपुट मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी कारतूस विक्रेता प्रतीक सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शनिवार सुबह पांच बजे फिरोजाबाद से जीआरपी की टीम हसनपुर पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी को फिरोजाबाद ले गई। प्रतीक की गिरफ्तारी पर आगरा रेलवे एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शुक्रवार की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कारतूस अमरोहा जनपद के हसनपुर से खरीदे जाने की बात कबूल की थी। आगरा पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताख से इनपुट मिलने के बाद अमरोहा एसपी विनीत जायसवाल ने हसनपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। आननफानन पुलिस ने मोहल्ला कायस्थान स्थित हरदयाल सिंह एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना को हिरासत में लेकर उसके बेटे प्रतीक सक्सेना निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों पिता-पुत्र से कोतवाली में एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ सतीश चंद्र पांडे के अलावा कोतवाल पीके चौहान ने देर रात तक पूछताछ की।
उधर, शनिवार सुबह पांच बजे फिरोजाबाद जीआरपी की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंच गई। आरोपी प्रतीक फिरोजाबाद में दर्ज किए गए मुकदमे में वांछित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। फिरोजाबाद की जीआरपी की टीम ने कई घंटे पिता-पुत्र से पूछताछ की। बाद में आरोपी प्रतीक को अपने साथ फिरोजाबाद ले गई।
विज्ञापन
अवैध कारतूस बेचने के आरोप मेें रात में ही आरोपी प्रतीक सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के लिए फिरोजाबाद की जीआरपी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।
सतीशचंद्र पांडेय सीओ हसनपुर
ऐसे बेचे जाते हैं अवैध कारतूस
हसनपुर। फिरोजाबाद में अवैध कारतूसों के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका लिंक हसनपुर से जुड़ गया। गन हाउस स्वामी के बेटे प्रतीक से पूछताछ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि कोई लीगली लाइसेंस धारक कारतूस खरीदने के लिए गन हाउस पर जाता है और यदि उसने दस कारतूस खरीदे हैं, तो उसके नाम पर रिकार्ड में दस से अधिक कारतूस की खरीद लिख दी जाती है। बाद में कारतूसों को अवैध रूप से बेच दिया जाता है। इससे उसकी चोरी भी पकड़ में नहीं आ पाती। संवाद
पिता-पुत्र से सत्रह घंटे हुई पूछताछ
हसनपुर। फिरोजाबाद में अवैध कारतूस की खेप पकड़े जाने के बाद हसनपुर पुलिस ने आरोपी प्रतीक सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया और गन हाउस के स्वामी उसके पिता सुशीलचंद सक्सेना को शुक्रवार रात आठ बजे ही हिरासत में ले लिया गया था। पूरी रात दोनों पिता-पुत्रों से पूछताछ की गई। सुबह पांच बजे फिरोजाबाद से जीआरपी की टीम पहुंच गई। उन्होंने शनिवार दोपहर एक बजे तक पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को अपने साथ ले गए। इस बीच आरोपियों से सत्रह घंटे पूछताछ की गई।