फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   246 more people found positive including doctor-police personnel

डॉक्टर-पुलिस कर्मी समेत 246 लोग और मिले पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
246 more people found positive including doctor-police personnel
लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण की चेन जुड़ती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 198 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 42 लोग एंटीजन और 6 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में डॉक्टर समेत सात स्वस्थ्य कर्मी, 8 बच्चे, 23 किशोर और 62 महिलाएं शामिल हैं। 246 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1532 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 66, जोया 40, हसनपुर 26, धनौरा 20, गजरौला में 61 और रहरा क्षेत्र में 32 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में डॉक्टर समेत सात स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, पिता-पुत्र, 8 बच्चे, 23 किशोर, 62 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 54 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1532 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 934 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 364 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 566 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को 113 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। अब 888 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed