फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   जांच टीम के सामने भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट का आरोप

जांच टीम के सामने भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
जांच टीम के सामने भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट का आरोप
अमरोहा। क्षेत्र के गांव तिगरी में वित्तीय अनियमितता व विकास कार्यो की जांच कर रही टीम के सामने ही दोनों पक्षों में गहमागहमी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देखकर जांच टीम बीच में ही वापस लौट आई। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान व समर्थकों पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के विवाद से गांव में अफरा तफरी मची रही। शिकाकर्ता ने आरोपी ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।गांव तिगरी निवासी संजीव त्यागी ने डीएम की शिकायत में ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में धांधली व विकास कार्यो में अनियमितता का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। शनिवार को जिला विकास अधिकारी गांव में जांच करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि डीएम से की गई शिकायते सही मिली। स्वयं को वित्तीय अनियमिताओं में फंसता देखकर ग्राम प्रधान ने शिकायतकर्ता संजीव कुमार को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के हंगामे को देखकर जांच टीम वापस लौट आई। संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed