{"_id":"5b9814a6867a55014118d7b2","slug":"201536693414-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की पिटाई से टूट गई छात्रा की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की पिटाई से टूट गई छात्रा की कलाई
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को शिक्षिका ने जमकर पीटा। जिसमें छात्रा के हाथ की कलाई टूट गई। परिजनों ने प्रधानाचार्य और पुलिस से मामले की शिकायत की है। खादगुजर गांव निवासी सतपाल सिंह ने किसान आदर्श इंटर कालेज खादगुजर के प्रधानाचार्य को लिखित में शिकायत की है। जिसमें कहा गया कि उसकी बेटी रेशू विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गई थी। आरोप है कि कला विषय की शिक्षिका ने किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया। शिक्षिका की पिटाई से छात्रा रेशू के बाएं हाथ की कलाई टूट गई। कलाई टूटने पर पर वह दर्द से परेेशान हुई तो डांट कर कक्षा में बैठा दिया। छात्रा को कोई प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया गया। दर्द से कराहते हुए छात्रा घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। जिस पर छात्रा के पिता ने प्रधानाचार्य से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस को भी मामले की तहरीर सौंपी गई है।
-----
कला शिक्षिका शिक्षण कार्य कर रही थी। किसी बात को लेकर छात्रा को दंड देने के लिए बेंच पर खड़ा किया गया था। पिटाई या गिरने से छात्रा के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। छात्रा भी शिक्षिका से भयभीत हो गई थी जिसके चलते छात्रा ने कॉलेज में किसी को नहीं बताया। जांच के लिए समिति बना दी गई है।
-महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य किसान आदर्श इंटर कालेज खादगुजर