फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 passengers injured in accident

हाईवे पर दौड़ती हापुड़ डिपो रोडवेज ट्रक में घुसी, 20 से अधिक यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 passengers injured in accident
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर हापुड़ डिपो की रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। धमाकेदार टक्कर से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में बीस से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ। बताते हैं कि मंगलवार की तड़के करीब चार बजे हापुड़ डिपो की रोडवेज बस सुल्तानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में करीब 30-35 यात्री बैठे हुए थे। अभी बस चौधरपुर गांव के पास पहुंची थी। तभी आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद रोडवेज के चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में शेषमनि तिवारी निवासी व थाना फैजाबाद, राजेश कुमार टनकपुर जिला सुल्तानपुर, श्रद्धा निवासी वराह थाना गौन जिला बस्ती, अंकित कुमार, रघुबिंद्र सिंह निवासी आयला थाना सीनिया जिला आगरा, मनोज कुमार, वांके लाल निवासी हटौजी थाना नौतन जिला सीवान, हसीब अहमद निवासी व थाना सिधौली जिला सीतापुर, शिवरतन सिंह निवासी नरायणी दिल्ली, पप्पू सिंह निवासी रनुपुर थाना सुल्तानपुर जिला सीतापुर, सोनू निवासी मनसोर थाना पीयानी जिला हरदोई, पूनम देवी, गुड्डी निवासी सायेपुर थाना कमलपुर जिला सीतापुर, पुत्तन सिंह निवासी तुर्का थाना कटरा बाजार जिला गोंडा, रामराज सिंह निवासी कुंदरिया थाना अयोध्या फैजाबाद, रिजवान, शादाब, शुऐब निवासी लहीपुर थाना लहीम सीतापुर, अनुपम रानी निवासी व थाना इमलिया जिला सुल्तानपुर शामिल है। इसमें पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बयान
हापुड़ डिपो की रोडवेज बस मंगलवार की सुबह करीब चार बजे पीछे से ट्रक में घुस गई थी। प्राथमिक जांच में हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण होना पाया गया है। इसमें चालक की लापरवाही सामने आई है। यात्री जब्बार निवासी नरेला उत्तर-पश्चिम दिल्ली की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मोहित चौधरी, इंस्पेक्टर डिडौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed