{"_id":"5b6c96a84f1c1bed238b594a","slug":"181533843112-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी में मामूली गिरावट, ब्रजघाट में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी में मामूली गिरावट, ब्रजघाट में उफान
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है तो वहीं ब्रजघाट में उफान बना हुआ है। पिछले दो दिनों से ब्रजघाट का जलस्तर 198.35 पर ठहरा हुआ है जबकि, तिगरी में दस सेमी की कर्मी दर्ज की गई।
गुरुवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200 मीटर रहा, जबकि बुधवार को 200.10 था। ब्रजघाट में 198.35 मीटर पर गंगा का जलस्तर दो दिनों से अटका हुआ है। यहां खतरे का निशान 199.34 पर लगा हुआ है। वहीं तिगरी में खतरे का निशान केवल दो मीटर दूर ही रह गया है। जिसके चलते खादर में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। तिगरी के जलस्तर में आई कमी के बाद भी खादर में बाढ़ का खतरा टला नहीं है। फिलहाल खादर के आधा दर्जन गांव के खेेतों में गंगा का पानी पहले ही घुस चुका है। किसानों की फसलें जलमग्न हैं। जिससे चारे का संकट गहराया हुआ है। शीशोवाली सहित आधा दर्जन गांव की आबादी भी बाढ़ के मुहाने पर है। गुरुवार को बिजनौर बैराज से 102606 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बुधवार को बिजनौर से 113748 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बुधवार के मुकाबले बिजनौर और हरिद्वार से पानी डिस्चार्ज में कमी आई है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर ने जलस्तर की पुष्टि की।