{"_id":"684898f04c073f63f5099db2","slug":"17-huts-caught-fire-in-malakpur-eight-animals-burnt-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141577-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मलकपुर में 17 झोपड़ियों में आग, आठ पशु जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मलकपुर में 17 झोपड़ियों में आग, आठ पशु जले
Wed, 11 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। गांव मलकपुर की मंढैया स्थित एक झोपड़ी में मंगलवार दोपहर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों की घर व पशुशाला की एक के बाद एक 17 झोपड़ियों आग की चपेट में आ गई। अगजनी में घरेलू सामान, नगदी समेत कई मवेशी जल गए। इसमें आठ पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया है।
आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी दमकल की टीम नहीं पहुंची। उधर, एडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। राजस्व की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।
आदमपुर क्षेत्र के गांव मलकपुर गंगा बांध के किनारे पर बसा है। उसी के पास मलकपुर की मंढैया भी मजरा है। जिसमें कुछ घर ही पक्की ईंटों के बने है। जबकि, अधिकांश परिवार झोपड़ी के बने घरों में ही रहते हैं। यह लोग खेतीबाड़ी व पशुपालन करते है। घरों के पास ही पशुशाला भी बनी हुई है। मंगलवार दोपहर अचानक गांव में आग लग गई। एक के बाद एक झोपड़ी पास में होने की वजह से आग विकराल रूप लेती चली गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि दमकल कर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर बाद भी दकमल कर्मी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांव निवासी किसान वीर सिंह के घर की झोपड़ी में घरेलू सामान व नकदी जल गई। मूलचंद की झोपड़ी रखा घरेलू सामान, नकदी व दो मवेशी जलकर मर गए। लोकेश की पशुशाला में दो मवेशी व विद्यावती के दो मवेशी समेत आठ मवेशियों की मौत हो गई।
इसके अलावा गांव निवासी रामअवतार, नंदकिशोर, लोकेश, विनोद आदि की झोपड़ियों में आग लग गई। इन सभी के घरों में घर के जरूरी सामान जल गए। बाद में दमकल की टीम भी पहुंची। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। राजस्व की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।