{"_id":"5c6c75efbdec226bbc6574f6","slug":"161550611951-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। विधिवत पूजन के बाद अन्न, वस्त्र आदि का दान किया। पुराणों के मुताबिक माघ पूर्णिमा पर स्नान से सारे पाप मिट जाते हैं। गंगा किनारे खीर, पूरी, हलवा आदि का प्रसाद वितरित किया गया।
मंगलवार को माघ मास की पूर्णिमा पर भोर से ही ब्रजघाट पर गंगा स्नान शुरू हो गया था। श्रद्धालु रात बारह बजे के बाद से घाट पर पहुंचना शुरू हो गए थे। भोर से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं नेे पितरों का तर्पण किया। विधिवत पूजन के बाद अपनी जरूरत के मुताबिक ब्राह्मण, गरीब व जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व अन्य जरूरी चीजों का दान दिया। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन दान में तिल, गुड़ और कंबल का विशेष पुण्य है। इसके अलावा वस्त्र, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न आदि भी विशेष फल देते हैं। तिगरीधाम में भी माघ मास की पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दोपहर तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। गजरौला से तिगरीधाम तक थ्री व्हीलर व निजी वाहनों की लाइन लगी रही। गंगा किनारे कई संगठनों ने भंडारे का आयोजन किया।