फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मजदूर की मौत के बाद कंस्ट्रक्शन प्लांट पर हंगामा

मजदूर की मौत के बाद कंस्ट्रक्शन प्लांट पर हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद कंस्ट्रक्शन प्लांट पर हंगामा
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, इकाई पर काम करने वाले लोगों के साथ धक्कामुक्की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव शहबाजपुर डोर के पास एक निर्माण इकाई पर मजदूर की मौत के बाद हंगामा हो गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों के साथ इकाई का घेराव कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत कराया। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया। हालांकि मामले में दोनों पक्षों में फैसले की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने का हवाला दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर निवासी तौसीफ की जमीन हाईवे किनारे है। जमीन को उसने कई माह पहले किराए पर दिया था। उसमें गांवड़ कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी ने आरएमसी प्लांट लगाया हुआ है। यहां से गजरौला चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर पर काम कराया जा रहा है। कंक्रीट मिक्स मसाला व लोहे के गाटर, सरिये तैयार किए जाते हैं। इसी प्लाट पर तौसीफ का बीस वर्षीय बेटा सोनू भी मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सोनू की अचानक मौत हो गई। कंस्ट्रक्शन प्लांट कर्मियों का कहना है कि वह जुबिलेंट के पास वेल्डिंग का काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से उसकी मौत हुई। निजी अस्पताल में भी दिखाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों के साथ कंस्ट्रक्शन प्लांट का घेराव कर दिया। इस दौरान भीड़ ने प्लांट पर काम करने वाले कुछ लोगों के साथ धक्कामुक्की भी की। मारपीट की नौबत तक आ गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन मामला बढ़ता देख और पुलिस बुला ली गई। इसके बाद सीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया।
विज्ञापन


समझौता होने की चर्चा
गजरौला। कंस्ट्रक्शन प्लांट स्वामी व मृतक मजदूर के परिजनों में समझौता होने की बात सामने आ रही है। प्लांट पर काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। इसके बाद भीड़ शांत हुई। थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लिए चार लोग
गजरौला। कंस्ट्रक्शन प्लांट पर मजदूर की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के बाद शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से दो लोग कैंटीन में खाना भी बनाते हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed