{"_id":"606b53708ebc3ec8be556761","slug":"16-persons-found-corona-positive-jpnagar-news-mbd38535121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर और फैक्टरी कर्मचारी समेत 16 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर और फैक्टरी कर्मचारी समेत 16 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार को किसान-मजदूर और फैक्टरी कर्मचारी सहित 16 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल 92 केस एक्टिव हो गए हैं। अब 67 मरीज होम क्वारंटीन है जबकि दस मरीज गैर जनपद रेफर किए गए हैं। वहीं मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती मरीजों की संख्या दस हो गई है।
सोमवार को सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि 672 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अमरोहा नगर के 6, धनौरा में 4, गजरौला में एक, जोया में 2 और हसनपुर में 3 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दो बुजुर्ग महिला, किसान-मजदूर, गजरौला में एक फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। इसमें 11 संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 329228 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 327387 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 322803 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 1841 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 4584 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 4442 लोगों स्वस्थ हो गए हैं।