{"_id":"5cf57bf8bdec22070c091adb","slug":"15595919258-gajraula-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा में डूबी फूल बेचने वाली किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा में डूबी फूल बेचने वाली किशोरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। अमावस्या स्नान के दौरान तिगरी गंगा में स्नान के दौरान किशोरी और युवक डूब गए। गोताखोरों ने युवक को तो बचा लिया। लेकिन किशोरी की मौत हो गई। डूबने के बाद कड़ी मशक्कत करने पर किशोरी का शव बाहर निकाला गया। किशोरी बुलंदशहर के गांव की बताई जा रही है।
बताते हैं कि बुलंदशहर के गांव गुलावटी निवासी रामचरन की बारह वर्षीय बेटी ज्योति तिगरी स्थिति रिश्तेदारी में रुकी हुई थी। रिश्ते के फूफा अमावस्या एवं पूर्णिमा के मौके पर तिगरी गंगा तट पर फूल बेचने का काम करते हैं। सोमवार को अमावस्या के मौके पर ज्योति भी रिश्तेदारों के साथ फूल बेच रही थी। इस दौरान दोपहर में उसे गर्मी का अहसास हुआ तो वह गंगा में स्नान को पहुंच गई। गहरे पानी में जाकर वह डूब गई। गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस भी पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव गोताखोरों ने तलाश कर लिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद गजरौला के मोहल्ला मायापुरी निवासी युवक भी स्नान के दौरान डूबने लगा। समय रहते गोताखोर पहुंच गए और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।