फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   लोकसभा की कार्रवाई पूरी, सूबे के 40 सांसदों दूसरी किस्त अटकी

लोकसभा की कार्रवाई पूरी, सूबे के 40 सांसदों दूसरी किस्त अटकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा की कार्रवाई पूरी, सूबे के 40 सांसदों दूसरी किस्त अटकी
अमरोहा। 16 वीं लोकसभा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रदेश के 40 सांसदों को दूसरी किस्त नहीं मिल सकी है। इसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सरीखे राजनीतिक दिग्गज भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिन सांसदों ने अग्रिम स्वीकृति करा लेंगे। उनके निधि की अवशेष रकम लैप्स नहीं होगी। वहीं सांसद कंवर सिंह तंवर समेत मंडल के सभी सांसदों ने विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दे दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार लोकसभा सांसदों को प्रत्येक वर्ष संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये देती है। 16 वीं लोकसभा का विदाई कार्यक्रम हो चुका है लेकिन एमपीलैड्स की दूसरी किस्त अब तक नहीं मिली है। सांसद योजना प्रकोष्ठ के विशेष सचिव आरएनएस यादव ने संबंधित जिले के डीएम को पत्र लिख कर दूसरी किस्त के लिए वांछित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सांसद निधि में मासिक प्रगति रिपोर्ट, ऑडिट और उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेजा गया है। फिलहाल राजनीतिक दल 17 वीं लोकसभा के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं। हालांकि निधि की दूसरी किस्त नहीं मिलने से विकास कार्य अटक सकते हैं। मालूम हो कि सांसद निधि के खर्च का ब्योरा प्रतिमाह भेजनी होती है। इसकी क्या प्रगति है। इसके बारे में सब कुछ से अवगत कराना होता है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed