फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   महिला सिपाही की सूझबूझ से बची युवती की जान

महिला सिपाही की सूझबूझ से बची युवती की जान

Sun, 25 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही की सूझबूझ से बची युवती की जान
मंडी धनौरा। थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने अपनी सूझबूझ से एक युवती की जान बचा ली। युवती किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद सड़क किनारे पड़ी तड़प रही थी। थाने में आ रही महिला सिपाही ने युवती को देखा और तत्काल अपनी कार से ले जाकर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ने महिला सिपाही की सूझबूझ की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाने में तैनात महिला सिपाही अंशुल शनिवार की सुबह कार से ड्यूटी पर आ रही थीं। थाना मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के निकट उसे सड़क किनारे एक युवती को तड़पते देखा। अंशुल वहां रुकीं और बिना समय गंवाए उसे अपनी कार से ले जाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

सिपाही ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि इलाज करने वाले चिकित्सक का कहना था कि यदि 10 मिनट की देरी हो जाती तो युवती की जान नहीं बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना कर परिजनों को बुला लिया गया। डाक्टर ने हालत खतरे से बाहर बताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed