फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   150 people from BJP, 30 from SP, 32 from Congress and 35 from BSP sought tickets for the post of president.

Amroha News: भाजपा से 150, सपा से 30, कांग्रेस से 32 और बसपा से 35 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए मांगा टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
150 people from BJP, 30 from SP, 32 from Congress and 35 from BSP sought tickets for the post of president.
भाजपा से 150, सपा से 30, कांग्रेस से 32 और बसपा से 35 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए मांगा टिकट
विज्ञापन

अमरोहा। निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में हलचल बढ़ गई है। पार्टी के पदाधिकारियों के पास आवेदन कर इच्छा जता चुके हैं। अभी तक सबसे ज्यादा भाजपा से टिकट मांगने वाले लोग सामने आए हैं। सभी नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 150 और सभासद के लिए 1000 से अधिक लोगों ने टिकट मांगा है। बसपा, सपा और कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले लोगों ने भी टिकट के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है।

निकाय चुनाव का शोरगुल शुरू होते ही भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यालयों पर भीड़ देखने लगी है। सबसे ज्यादा हलचल सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कार्यालय पर देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। बात दावेदारों की करें तो टिकट मांगने वालों की भाजपा में लंबी लाइन लगी हुई है। जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया कि नगर पालिका अमरोहा, गजरौला, धनौरा, बछरायूं, हसनपुर, नगर पंचायत जोया, सैदनगली, नौगांवा सादात, उझारी से अध्यक्ष पद के लिए 150 आवेदन आए हैं। जबकि 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सभासद के लिए टिकट मांगा है। ऐसे ही सपा जिलाध्यक्ष निर्मल यादव ने बताया कि सभी नगर निकायों से अध्यक्ष पद के लिए 30 और सभासद के लिए करीब 200 आवेदन मिले हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि उनके यहां अध्यक्ष पद के लिए 32 और सभासद के लिए 163 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि सभी नौ नगर निकायों में 35 आवेदन अध्यक्ष पद के लिए आए हैं। जबकि सभासद के लिए 200 लोगों ने टिकट मांगे हैं। उन्होंने बताया कि जो आवेदन मिले हैं उन पर मंथन किया जा रहा है। ये भी हो सकता है कुछ आवेदन आपसी सहमति के बाद वापस हो जाएं। इसके बाद सभी आवेदनों को हाईकमान भेजा जाएगा। टिकट का निर्णय वहीं से होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायत ---------वार्ड-----------------मतदाता
नगर पालिका परिषद अमरोहा--------------40-------------------197369
नगर पालिका परिषद गजरौला---------------25------------------49402
नगर पालिका परिषद हसनपुर----------------25-----------------58005
नगर पालिका परिषद बछरायूं----------------25------------------26194
नगर पालिका परिषद धनौरा-----------------25-------------------27887
नगर पंचायत जोया---------------------------12-------------------16307
नगर पंचायत उझारी--------------------------14-------------------18712
नगर पंचायत नौगांवा सादात-----------------16------------------27759
नगर पंचायत सैदनगली-----------------------14------------------17031
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed