{"_id":"671d250aaee6e31a0c0406ee","slug":"15-teams-were-deployed-to-arrest-two-accused-result-was-zero-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128237-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लगीं 15 टीमें, नतीजा शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लगीं 15 टीमें, नतीजा शून्य
Sat, 26 Oct 2024 10:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। 28 बच्चों भरी स्कूल की बस पर गोलियां बरसाने के दो आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम है। यह स्थिति तब है जब अधिकारियों ने इस मामले में पुलिस की 15 टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी है। पुलिस ने उनकी धर पकड़ के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। उधर, नामजद आरोपी अनुज से पुलिस पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार सुबह 7.50 बजे खादगुर्जर व नगला माफी के बीच बागों का इलाका फायरिंग से गूंज उठा था। हमलावरों ने भाजपा नेता के एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की 28 बच्चों भरी बस को रोक कर उस पर गोलियां बरसाई थीं। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया था, जब बस चालक चौकपुरी निवासी मोंटी सैनी आस पास के गांवों से बच्चों को लेकर आ रहा था। हमलावरों में एक ने बाइक बस के आगे लगाकर बस रोकी थी। बस चालक मोंटी ने नगला माफी निवासी अनुज पर उसके दो साथियों संग मिल कर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। मोंटी का पांच दिन पूर्व अनुज से झगड़ा हुआ था। जिसका बदला लेने का आरोप लगाते हुए उसके और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अनुज पुलिस की हिरासत में है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों की गिरफ्तारी को लगाई गईं 15 टीम दूसरे दिन भी नाकाम हैं।
एसपी ने 15 टीम गठित कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। टीम में बछरायूं, गजरौला, धनौरा, रजबपुर, अमरोहा देहात, रहरा, सैदनगली, आदमपुर थाना प्रभारी और गजरौला के इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र सिंह सहित कई इंस्पेक्टर क्राइम को भी शामिल किया गया है। घटना को दो दिन बीत गए, लेकिन अभी तक अनुज के दोनों साथियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम है।