{"_id":"6a651d559a9322661e059cae","slug":"15-minutes-of-heavy-rain-leaves-city-roads-submerged-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169039-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 15 मिनट की झमाझम बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 15 मिनट की झमाझम बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
अमरोहा। महज 15 मिनट की झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कें और कॉलोनियां पानी से लबालब भर गईं, जिससे कई इलाके तालाब जैसे नजर आए। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। करीब 15 मिलीमीटर वर्षा का अनुमान है, जो धान समेत खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।
शनिवार सुबह उमस भरी गर्मी के बीच करीब 11 बजे बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्याणपुर मार्ग और कोतवाली के सामने जलभराव हो गया। इससे वाहनों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क और लकड़ा चौराहा समेत कई मोहल्लों की सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। बारिश थमने के घंटों बाद भी जलभराव बना रहा। कई लोग घरों में ही रुके रहे, जबकि जरूरी काम से निकलने वालों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान कई बाइकें भी बीच पानी में बंद हो गईं।
विज्ञापन
फसलों के लिए वरदान बनी बारिश
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को करीब 15 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। यह वर्षा धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर इस बरसात ने फिर से मुस्कान लौटा दी।