फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 lakh stolen from businessman's house by wearing mask

नकब लगाकर कारोबारी के घर से 15 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
15 lakh stolen from businessman's house by wearing mask
मंडी धनौरा। गांव के बाहरी छोर पर बने कारोबारी के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। नकाब लगाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी, आभूषण समेत समान चोरी कर लिया। इस दौरान घर में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर के 45 कारतूस भी चोरी करके ले गए। पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पारा खालसा निवासी हरिदत्त शर्मा गांव में ही सीमेंट, बजरपुट, रोड़ी, खल- चोकर की बड़ी दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह एक संपन्न किसान भी हैं। घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। गुरुवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इस दौरान खेत की दिशा से घर की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। हरिदत्त ने बताया कि चोर यहां से सोने के छह चूड़ी, कानों की झुमकी, दस अंगूठी, दो सोने की चैन व एक लाख बीस हजार की नकदी सहित 15 लाख का माल चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर घर में रखे लाइसेंस रायफल के 45 कारतूस भी चोरी कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सुबह चार बजे जाग होने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। उधर, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया था। यहां घर की सेफ से टीम ने मास्टर चाबी बरामद की है। पीड़ित द्वारा कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed