फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 challaned including three gas cylinder distributors for short weighing

Amroha News: घटतौली में तीन गैस सिलिंडर वितरक, दो मिठाई की दुकानों सहित 15 का चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
15 challaned including three gas cylinder distributors for short weighing
गजरौला। दुकानदार ग्राहकों को किस कदर चूना लगा रहे हैं, इसकी अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़े की दुकान पर एक किलो तौल में 170 ग्राम कम और मिठाई की दुकान पर एक किलो में 114 ग्राम कम तौल कर दिया गया। चेकिंग में बाट-माप निरीक्षक ने दो मिठाई की दुकानों पर घटताैली पकड़ी। दो गैस सिलिंडर वितरक बिना तौल उपकरण सिलिंडर का वितरण कर रहे थे, जबकि एक ने अपने तौल उपकरण पर विभाग की मुहर नहीं लगवाई थी। बाट-माप निरीक्षक ने दो मिठाई की दुकान, तीन गैस सिलिंडर वितरक सहित 15 दुकानों का चालान किया। जिन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बाट-माप निरीक्षक ऋषिराज मिश्र ने बताया कि उनको घटतौली की शिकायत मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेकर वह सबसे पहले बिजौरा गए। यहां पर सादिका एचसी गैस एजेंसी का वितरक गांव में घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण कर रहा था। जानकारी करने पर वह तौल उपकरण नहीं दिखा पाया। नगर में सचिन इंडियन गैस एजेंसी के वितरक पर भी तौल उपकरण नहीं पाए गए। दोनों का चालान कर दिया गया। इसके बाद सिहाली जागीर में चेकिंग की गई। यहां पर जैनुल स्वीट्स कार्नर की दुकान से एक उपभोक्ता ने एक किलो पेड़े खरीदे थे। दुकानदार ने डिब्बे सहित पेड़ा तौल कर दिए। खाली डिब्बे का वजन कराया तो वह 170 ग्राम का पाया गया। इसी गांव में न्यू क्वालिटी मिठाई की दुकान पर तौल उपकरण चेक किए। यहां पर एक किलो मिठाई में 114 ग्राम की घटतौली पकड़ी गई। दोनों दुकानों का चालान कर दिया गया। सिहाली जागीर में ही ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के वितरक के तौल उपकरण चेक किए गए। उस पर तौल उपकरण तो पाए गए, लेकिन उन पर बाट-माप विभाग की मुहर नहीं लगी थी। इस कारण चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बाट-माप निरीक्षक ने बताया कि कुल 15 दुकानों के चालान किए गए हैं। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उनका कहना है कि दुकानों, प्रतिष्ठानों पर नियमित चेकिंग की जाएगी। कहीं पर घटतौली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed