फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1467 pregnant women of the district suffering from anemia

Amroha News: खून की कमी से जूझ रहीं जिले की 1467 गर्भवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
1467 pregnant women of the district suffering from anemia
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की लापरवाही के चलते जिले में करीब 1467 गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रहीं हैं। आलम यह है मां के अंदर खून की कमी के कारण शिशु कुपोषण के शिकार पैदा होते हैं। कहा जाता है कि गर्भवती महिलाएं अगर स्वस्थ हैं तो उनसे होने वाले शिशु भी स्वस्थ होंगे। खान-पान में लापरवाही और पौष्टिक आहार में कमी गर्भवतियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नेशनल आयरन प्लस इनीशिएटिव योजना सहित अनेक कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन और प्रसव के बाद गोलियां दी जाती हैं। लेकिन कार्यक्रम को सही तरीके से अंजाम न दिए जाने के चलते ही इसका असर नहीं दिख रहा है। जिससे जागरूकता के अभाव में महिलाएं एनीमिया की चपेट में आ रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अमरोहा में अप्रैल से अब तक 15601 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 1467 महिलाओं में सात ग्राम से भी कम खून पाया गया। इस कारण इन्हें हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। लेकिन इनकी नियमित मानीटरिंग नहीं होने से इनकी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। इतना ही नहीं ये आकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। बात पिछले सालों की करें तो अप्रैल 2020 से 2021 तक 8 हजार 644 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 440 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गईं। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 12 हजार 524 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 778 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गईं। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 15 हजार 601 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 1467 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं मिली हैं।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड टैबलेट दी जा रही हैं। आशा व एएनएम को उनकी नियमित मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। डॉ राजीव सिंघल, सीएमओ

पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत जरूरी : डॉ. बी मुजक्करा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बी मुजक्करा एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इसे ठीक होने में कम से कम छह माह का समय लग जाता है। भोजन में मीट, मछली, अंडा, किशमिश, हरी बींस, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। साथ ही विटामिन सी के लिए अमरूद, आंवला और संतरे का जूस लेना चाहिए। आयरन और कैल्शियम की गोली खाने के साथ ही समय-सयम पर जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है एनीमिया
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ आयरन की भी आवश्यकता होती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करती हैं और हीमोग्लोबिन फेफड़ों से आक्सीजन लेकर रक्त में आक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए आयरन की कमी से जहां शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, वहीं हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में आक्सीजन की कमी होने लगती है। इससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसे एनीमिया कहते हैं।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed