{"_id":"60413d658ebc3ed3075e6e87","slug":"13-took-the-rounds-of-fire-15-couples-said-nikah-qubool-jpnagar-news-mbd381794244","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 ने अग्नि के फेरे लिए, 15 जोड़ों ने बोला निकाह कुबूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 ने अग्नि के फेरे लिए, 15 जोड़ों ने बोला निकाह कुबूल
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में वर-वधू को आर्शीवाद देते मेहमान
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को 28 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसमें 13 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान कर फेरे लिए तो 15 जोड़ों ने बोला निकाह कुबूल है...। नव दंपतियों को आशीर्वचन और दुआओं से नवाजा गया। उपहार स्वरूप 10-10 हजार रुपये के कपड़े, सूटकेस और गहने दिए गए। ब्लॉक और नगर पालिका या नगर पंचायत की ओर से कन्या के बैंक अकाउंट में 35-35 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
शहर के बिजनौर रोड स्थित मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। गुरुवार को शहर, जोया नगर और देहात, नौगांवा सादात नगर, अमरोहा देहात के विभिन्न इलाकों के रहने वाली कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों के सर्वाधिक नौ जोड़े रहे। इसके अलावा सबसे कम नौगांवा सादात के चार जोड़े रहे जबकि अन्य जगहों के पांच-पांच जोड़े शामिल हुए। पुरोहित ने हिंदू जोड़ों का विधि विधान के साथ विवाह कराया। तो मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि सामूहिक विवाह से बेटियों की शादी में आसानी हो रही है। सरकार की योजना से समाज का हर तबका लाभांवित है। समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बेटियों को 35 हजार रुपये बैंक अकाउंट में भेजेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े के आवभगत पर छह-छह हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इस दौरान अध्यक्ष शशि जैैन, ईओ डॉ.मणिभूषण तिवारी, बीडीओ सत्येंद्र कुमार, ईओ संदीप कुमार, ईओ पुष्पेंद्र राठौर, सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तिजा, सभासद फहीम शाहनवाज, विकास विक्की टंडन, नूर फैजी, जब्बार अंसारी, नदीम राइनी, कमर नकवी, चंद्र गुप्त मौर्य, फजले चौधरी, सीमा रायजादा आदि रही।