फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   13 people including sister and brother found corona infected

बहन-भाई समेत 13 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
13 people including sister and brother found corona infected
सतर्कता बरतने के साथ जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार को भाई-बहन समेत 13 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में दो किशोर, 5 बुजुर्ग भी शामिल हैं। तेरह केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 2788 हो गई है। जबकि 24 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 288 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगलवारकी रात आई थी। जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, बहन-भाई, दो किशोर, 2 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के पांच लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2788 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 836 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 291 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 545 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को 24 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 123 रह गई है। इसमें कोरोना संक्रमित दो मरीज मेरठ और एक टीएमयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के तहज जिले मेें सोमवार को 132 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कॉलेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 1540 ने टीके की पहली डोज लगवाई। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 9345 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 736 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 26000 का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed