{"_id":"61e31f6305ec154422409cfa","slug":"126-people-including-health-factory-workers-got-infected-jpnagar-news-mbd416131923","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य-फैक्टरी कर्मचारियों समेत 126 लोग और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य-फैक्टरी कर्मचारियों समेत 126 लोग और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण डेढ़ गुनी रफ्तार से फैल रहा है। शुक्रवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 32 लोग एंटीजन और 4 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में चार स्वास्थ्य कर्मी, एक दो साल का बच्चा, 12 किशोर और 48 महिलाएं शामिल हैं। 126 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 706 हो गई है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात बारह से 14 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 90 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 32 और ट्रूनेट की जांच में चारलोग संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 55, जोया में 28, गजरौला में 6, हसनपुर में 19, मंडी धनौरा में 16 और रहरा में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो साल का एक मासूम, छह स्वास्थ्य कर्मी, चार फैक्टरी कर्मचारी, भाई-बहन, पिता-पुत्र, 12 किशोर, 48 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 37 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 706 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 180 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया किहसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 980 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 327 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 644लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।