फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   126 people including health factory workers got infected

स्वास्थ्य-फैक्टरी कर्मचारियों समेत 126 लोग और मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
126 people including health factory workers got infected
जिले में कोरोना संक्रमण डेढ़ गुनी रफ्तार से फैल रहा है। शुक्रवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 32 लोग एंटीजन और 4 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में चार स्वास्थ्य कर्मी, एक दो साल का बच्चा, 12 किशोर और 48 महिलाएं शामिल हैं। 126 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 706 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात बारह से 14 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 90 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 32 और ट्रूनेट की जांच में चारलोग संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 55, जोया में 28, गजरौला में 6, हसनपुर में 19, मंडी धनौरा में 16 और रहरा में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो साल का एक मासूम, छह स्वास्थ्य कर्मी, चार फैक्टरी कर्मचारी, भाई-बहन, पिता-पुत्र, 12 किशोर, 48 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 37 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 706 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 180 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया किहसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 980 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 327 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 644लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed