{"_id":"5b6b4bdc4f1c1b9d3e8b5d97","slug":"121533758428-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ब्लॉक गजरौला के गांव पाल में धनौरा विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें गांव वालों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
बुधवार को पाल गांव में विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकार का मकसद है सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। इसके लिए जरुरी है कि ग्रामीण जागरुक हो तभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को आसरा मुहैया करा रही है। वहीं केद्र और प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। उन्होनें प्रधानमंत्री बीमा योजना कराने वाले लोगों की जानकारी जुटाई। करीब ढाई सौ लोगों की भीड़ में केवल 12 लोगों ने ही प्रधानमंत्री बीमा योजना कराने की बात स्वीकारी। विधायक ने कहा कि 12 रुपये में दुर्घटना बीमा कवर हो रहा है। जिसे सभी लोगों को कराना चाहिए। इसके अलावा गांव वालों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पवन सिंह, किरन पाल, अमन अग्रवाल, जागरूप, रामवीर, सगुआ आदि उपस्थित रहे ।