{"_id":"5ad3b37b4f1c1b390a8b4bf8","slug":"121523823483-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर गांव में रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर गांव में रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर से लेकर गांव तक साफ-सफाई पर जहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर में मुख्य रास्तों पर जलभराव की स्थिति होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्वच्छ भारत का दम घुट रहा है। गंदे पानी में मच्छर पैदा होने शुरू हो गए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी रणवीर सिंह का कहना है कई माह से रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण यह समस्या है। कई माह से नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिस वजह से गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं। जिनसे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। गांव में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदगी के कारण पानी में मच्छर पैदा होने शुरू हो गए हैं। जिससे गांव में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी लगातार नदारद रहते हैं। कहा कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा।