{"_id":"6670a3003ef5f6bda10d9cd2","slug":"12-hours-without-electricity-a-population-of-20-thousand-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-120512-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 12 घंटे बिना बिजली बिलबिलाई 20 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 12 घंटे बिना बिजली बिलबिलाई 20 हजार की आबादी
विज्ञापन
हसनपुर। बकरीद पर लोगों को 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं मिल पाई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की रात जहां मुस्लिम समाज के लोग बकरीद मनाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं रात 11 बजे टाउन टू में फाल्ट हो गया। जिसकी वजह से टाउन 2 की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसमें मोहल्ला लालबाग, कंकर वाला कुआं, कनेटा रोड, मुख्य बाजार से लेकर रहरा अड्डा, मोहल्ला मनिहारान, मोहल्ला हाता, हाता और अब्दुल्ला काॅलोनी समेत नगर के अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। टाउन 2 में करीब 20 हजार लोगों की आबादी जुड़ी है। बिजली न मिलने से लोग बेहाल हो गए। रात भर उपभोक्ता अधिकारियों, लाइनमैन एवं बिजलीघर पर जिम्मेदारों को फोन करके आपूर्ति से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। पूरी रात भीषण गर्मी में बिना बिजली आपूर्ति के ही काटना पड़ा।
लोगों के घरों के इनवर्टर जवाब दे गए। पानी के टैंक खाली हो गए। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर लोग बिजली आपूर्ति मिलने के इंतजार में जागते रहे लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। सुबह 10:30 बजे तक भी बिजली आपूर्ति मिलने का लोग इंतजार करते रहे। 11 बजे के बाद आपूर्ति मिली तो ट्रिपिंग का दौर शुरू हो गया। पांच मिनट भी एक साथ बिजली आपूर्ति चल नहीं पाई। शुरू के दो घंटे यही परेशानी रही। इसके बाद कस्बे के अन्य हिस्साें में भी दो सो तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। जिससे गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक्सईएन राजेश प्रसाद का कहना है कि फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। समय रहते फाल्ट ठीक किया गया। जिसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।