फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11th class student commits suicide by jumping from train

Amroha News: 11वीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
11th class student commits suicide by jumping from train
अमरोहा। परिजन से अनबन के बाद कक्षा 11वीं की छात्रा मुस्कान (17) पुत्री शराफत ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव उमरपुर में शराफत का परिवार रहता है। पेशे से कारपेंटर शराफत के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। तीसरे नंबर की बेटी मुस्कान कक्षा 11 में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों और मुस्कान के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद नाराज मुस्कान गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि किशोरी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed