फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11th class girls won the tug of war competition

Amroha News: रस्साकशी में 11वीं की छात्राएं जीतीं मुकाबला

Thu, 28 Nov 2024 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
11th class girls won the tug of war competition
गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में रस्साकशी में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बोरी दौड़ में हर्ष कुमार, नींबू और चम्मच दौड़ में यश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रस्साकशी में 11वीं की छात्राओं ने जीत दर्ज की। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित बोरी दौड़ प्रतियोगिता में हर्ष कुमार पहले व राज दूसरे, नींबू व चम्मच दौड़ में यश पहले, क्रिश दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कक्षा 11 वाणिज्य व कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्राओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता की गई, जिसमें 11वीं वाणिज्य वर्ग की तुलसी गोस्वामी, मनीषा, हिमांशी, दिशा, रिंकी, सृष्टि, सोनाली, सानिया, सपना व वंशिका ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए प्रतिद्वंदी टीम को पराजित किया। जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में कुमारी राधिका, कुमारी लक्ष्मी, कुमारी चंचल विजयी रहीं। बैडमिंटन में कक्षा 10 की अंजलि, नीरू, निष्ठा, अनु ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। इस मौके पर प्रबंधक रोहताश शर्मा व प्रधानाचार्य पवन गिरी गोस्वामी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में आदित्य और वंशिका ने मारी बाजी

अमरोहा। नौगावां सादात रोड स्थित ढक्का मखदूमपुर स्थित जिऑन इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय खेलों का आगाज हो गया। अंडर-17 की बालक की 100 मीटर दौड़ में आदित्य यादव और बालिका में वंशिका ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता में बालिका की अंडर-9 की 100 मीटर दौड़ में गुरनीत व बालक वर्ग में सार्थक यादव, अंडर-11 की 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में लायबा व बालक वर्ग में हर्षित पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर किंडरगार्डन दौड़ में माधव, अनाव्या, यश, मिघांश, रूद्रांश, गोल्डी व शिवाजी अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल रहे। खेलों की शुरुआत पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने की। प्रधानाचार्य इंजीनियर सचिन चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्याम नारायण तिवारी, विशेष चौहान, ऋषिकेश पाण्डेय, ललित शर्मा एवं संजना चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article