फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   112 students taken vaccine

कोविड से बचाव के लिए 112 बच्चों को लगाया टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
112 students taken vaccine
अमरोहा। द आर्यंस स्कूल जोया में कोविड से बचाव के लिए 112 बच्चों ने टीका लगाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को 12 प्लस आयु वर्ग के बच्चों के लिए कैंप आयोजित किया गया। कैंप में स्कूल के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। निदेशक अमन सिंह लिट्ट ने कहा कि कोविड वैक्सीन बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कोविड नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण कराया गया है। प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ-साथ स्वयं को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। कोई भी वैक्सीन से छूटना नहीं चाहिए। प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने कहाकि बीते दो वर्ष से अधिक समय से देश-दुनिया के नागरिक कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। ये अब अंतिम चरण में है। इस पर विजय तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति को कोरोनारोधी टीका लग जाए। कैँप में 112 बच्चों को टीका लगाया गया। इस दौरान शीबा मोरिस, अनिल कुमार, शिवम शर्मा, सचिन शर्मा, पूजा लोचन, पंकज गुप्ता, व अंजली गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस दौरान प्रेरिता, अजीत सिंह, अखिल गिरि, राहुल, शुभम शर्मा, पंकजा, रिया, स्वाति मरियम, चाँदनी, अहमर, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed