{"_id":"5ba54498867a557eb16761db","slug":"111537557656-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की मौत हुई
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में बुखार के चलते एक युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने उसे डेंगू बुखार बताया था। चार दिन पहले भी क्षेत्र में एक छात्रा की बुखार से मौत हो गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी आस मोहम्मद पुत्र नन्हुवा उम्र 34 साल खेती का काम करता था। उसे आठ दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसका पहले गांव में ही उपचार कराया। आराम नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। तीन दिन तक दिल्ली में उसका उपचार चला। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। वहां के चिकित्सकों के अनुसार आस मोहम्मद को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। परिजन उसके शव को ले आए। चार दिन पहले बसी मुस्तकम गांव निवासी पूजा की भी बुखार से मौत हो गई थी। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है।