{"_id":"5abff1d04f1c1bc2618b4cd2","slug":"111522528720-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा स्नान:राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा स्नान:राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को ब्रजघाट गंगा घाट पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं, लोग गंगा पुल पर जाम के झाम से जूझे। करीब दो घंटे तक ब्रजघाट पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को जाम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चैत्र पूर्णिमा पर शनिवार को भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। वहीं, छह बजते ही श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह छह से लेकर आठ बजे तक गंगा पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने डंडा फटकार कर यातायात सुचारु कराने की कोशिश की। एक साइड के ट्रैफिक को रोककर दूसरी ओर के वाहन निकाले गए। मौसम में गर्मी बढ़ने की वजह से यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।