फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 persons found corona positive

भाई-बहन और गर्भवती सहित ग्यारह और मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
11 persons found corona positive
अमरोहा। हसनपुर के भाई-बहन और गर्भवती सहित ग्यारह लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4376 पहुंच गई है। कुल 75 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने पर छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 382 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 757 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे छह लोग संक्रमित पाए गए। पॉजिटिवों में हसनपुर के भाई-बहन और गर्भवती शामिल हैं। सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के 11 मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4376 पहुंच गई है। कुल 75 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 472आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed