अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुरूवार को जिले के 13 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 1455 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगायी जानी थी लेकिन, गुरूवार को महज 1048 लोगों को टीकारण किया गया। टीका लगाने वालों में 60 से अधिक उम्र के 160 बुुजुर्ग भी शामिल थे। आज टीकाकरण का प्रतिशत 83 प्रतिशत रहा।
सीएमओ ने बताया, 60 साल से अधिक और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोग भी टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण शुक्रवार को भी किया जाएगा। गुरूवार को मुन्नी देवी अस्पताल, एमसीएच, सहित धनौरा, गजरौला, जोया, हसनपुर, रहड़ा के सभी स्वास्थ्य विभाग में टीका लगाया गया। अब शुक्रवार को जिले के सभी केन्द्रों पर टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी मुकम्मल कर ली है। आज टीका सभी लगवा सकते हैं। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक होगा। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया सभी बूथों पर टीकाकरण कराया जाएगा। जिसमें सरकारी और गैर स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगेगा। इसके अलावा सभी बूथों पर बुजुर्ग लोग भी टीका लगवा सकते हैं।