फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   100% distribution of ration

Amroha News: राशन का शत प्रतिशत हो वितरण, घटतौली पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
100% distribution of ration
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि घटतौली की शिकायत किसी भी स्तर पर मिलती है तो कार्रवाई के लिए तैयार करें। पात्र को राशन का शत प्रतिशत वितरण होना चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में राशन के डोर स्टेप डिलीवरी के तहत वितरण के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी, एफसीआई के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि एफसीआई से उठा हुआ राशन शत प्रतिशत दुकान पर पहुंचे और उसका शतप्रतिशत वितरण हो। गरीबों के राशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। कहा कि स्थिति सुधारें, जो राशन में खेल चल रहा है उस प्रक्रिया में सुधार करें अन्यथा गुंडा एक्ट, गैंगस्टर तक की कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एफसीआई से निकला हुआ राशन दुकान तक पहुंचे इसके लिए रूटचार्ट के अनुसार जीपीएस से सभी गाड़िया लैस होनी चाहिए और गाड़ी की लोकेशन की पूरी रिपोर्ट होनी चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी अधिक से अधिक एफआईआर कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article