{"_id":"6235b9a5170139519529a9ee","slug":"1-lakh-70-thousand-lakh-cardholders-of-amroha-were-deprived-of-ration-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: होली पर अमरोहा के 1.70 लाख कार्डधारक राशन से रह गए वंचित, जानें अब किस तारीख तक होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: होली पर अमरोहा के 1.70 लाख कार्डधारक राशन से रह गए वंचित, जानें अब किस तारीख तक होगा वितरण
Sat, 19 Mar 2022 04:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:38 PM IST
सार
डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि मार्च माह के पहले चक्कर में 445 दुकानों पर खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ठेकेदारों की लापरवाही के बारे में उच्चधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनकी लापरवाही के चलते जनपद के 1.70 लाख कार्डधारक राशन से वंचित रह गए हैं। अब राशन वितरण की तिथि बढ़कर 23 मार्च हो गई है।
विज्ञापन
अमरोहा में 1.70 लाख कार्डधारक होली पर राशन से रह गए वंचित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जनपद के करीब 1.70 लाख कार्डधारक होली पर राशन से वंचित रह गए हैं। जबकि यह राशन 18 मार्च तक वितरित किया जाना अनिवार्य था। इतना ही नहीं अभी तक गोदामों के लिए तेल, नमक और चने की आपूर्ति नहीं हो सकी है। अब विभाग 23 मार्च तक कार्ड धारकों को राशन वितरण करने का दावा कर रहा है।
अमरोहा जनपद में राशन की कुल 744 दुकानें हैं। इस बार राशन में गेहूं, चावल, नमक, चना व सोयाबीन का तेल मुफ्त में दिया जा रहा है। मार्च के महीने में 263240 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाना था। शासन ने खाद्यान्न वितरण होली से पहले करने के निर्देश दिए थे। जिससे लोगों को त्यौहार पर खाद्यान्न को लेकर किसी तरह की दिक्कत का सामने न करना पड़े।
कार्डधारकों की सहूलियत के लिए 6 से 18 मार्च तक राशन वितरण करने की तिथि तय की गई थी। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते केवल 299 दुकानों से जुड़े 92384 कार्ड धारकों को ही राशन का वितरण हो पाया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 445 दुकानों से जुड़े 170856 कार्ड धारक होली पर राशन से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि एफसीआई गोदामों से नमक, चना, तेल उठकर अभी तक ब्लॉक स्तर पर स्थित एसएफसी के गोदामों पर नहीं भिजवाया गया है। जिस कारण कार्ड धारकों को राशन का वितरण नहीं हो सका। हालांकि इन दुकानों के लिए गेहूं और चावल का उठान पहले ही हो चुकी है।
डीएसओ पूरन सिंह चौहान के मुताबिक दुकानों पर राशन की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लेकिन अब शासन ने तिथि को बढ़ाकर 23 मार्च कर दिया है। इस तिथि तक वंचित सभी कार्डधारकों को राशन वितरण कर दिया जाएगा।