{"_id":"61c0db2526db5a356214d0d3","slug":"1-867-people-cast-their-votes-in-mithepur-kala-and-798-in-nurpur-khurd-jpnagar-news-mbd4133338145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिटठेपुर कला में 1,867 और नूरपुर खुर्द में 798 लोगों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटठेपुर कला में 1,867 और नूरपुर खुर्द में 798 लोगों ने डाले वोट
1,867 people cast their votes in Mithepur Kala and 798 in Nurpur Khurd
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
दो ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए सोमवार को मतदान हुआ। छिटपुट विवाद के बीच मिट्ठेपुर कला और नूरपुर खुर्द गांव में कुल 85.36 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2,665 व्यक्तियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अमरोहा और हसनपुर ब्लॉक परिसर में बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रखा गया है पुलिस बल भी मुस्तैद है। मतगणना 21 दिसंबर को ब्लॉक परिसर में शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिले की दो ग्राम पंचायतों मिट्ठेपुर कला और नूरपुर खुर्द में ग्राम प्रधान के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोनों जगहों पर कुल 3,147 मतदाता हैं मतदान के लिए पुलिस बल मुस्तैद रही। मिट्ठेपुर कला में तीन और नूरपुर खुर्द में दो मतदेय स्थल बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुुआ, जो मतदान समाप्ति तक जारी रहा। पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों ने चुनाव संपन्न कराए। दोनों जगहों पर कुल 2,665 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें मिट्ठेपुर कला में 83.72 प्रतिशत यानी 1,867 व्यक्तियों ने मतदान किया जबकि नूरपुर खुर्द में 87 प्रतिशत यानी 798 लोगों ने मतदान किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि दोनों जगहों पर कुल 85.33 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। बैलेट बॉक्स को ब्लॉक परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से अमरोहा ब्लॉक और हसनपुर ब्लॉक परिसर में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।