{"_id":"603d20278ebc3ee9593b2020","slug":"youth-shot-dead-in-broad-daylight-amethi-news-lko567381312","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। क्षेत्र के हथकिला गांव के पास सोमवार शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले हमलावरों ने युवक को हाकी से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हत्यारों का पता नहीं लग सका था।
संग्रामपुर क्षेत्र के करौंदी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव उर्फ गड्डू का पुत्र सुधीर उर्फ पिंटू (32) सोमवार शाम बाइक से अमेठी की ओर जा रहा था। दुर्गापुर मार्ग पर प्रेमनगर के पास पीछे से एक बाइक से आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
सुधीर कुछ समझ पाता तब तक युवकों ने उसकी हाकी से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए सुधीर खेतों की ओर भागा तो हमलावरों में गले के पास असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर जब तक आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुुंदर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसएचओ ने कहा कि घटनास्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम तक युवक के परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
सुधीर ने वर्ष 2015 में अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित मड़ौली गांव की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। इसके पहले युवती की शादी मुंशीगंज क्षेत्र में हुई थी। सुधीर के पांच वर्ष की पुत्री आराध्या और चार माह का पुत्र गणेश है।
परिवारीजनों को आशंका है कि सुधीर की हत्या की वजह प्रेम विवाह भी हो सकता है। सुधीर की मां का निधन करीब 20 वर्ष पूर्व हो गया था। पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। चार भाइयों में सुधीर दो नंबर पर है। बड़ा भाई अजय अमेठी तहसील में मुंशी और छोटे भाई दिलीप व संदीप रजिस्ट्री ऑफिस में प्राइवेट मुआयना का काम करते हैं। दो बहनों की भी शादी हो चुकी है। सुधीर खेती का काम देखता था।