{"_id":"5e78cc268ebc3e75e205f541","slug":"youth-shift-in-ward-amethi-news-lko515013385","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वेरेंटाइन वार्ड में शिफ्ट हुआ मुंबई से आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वेरेंटाइन वार्ड में शिफ्ट हुआ मुंबई से आया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो (अमेठी)। पांच दिन पहले मुंबई से आए एक युवक की तबीयत सोमवार को ज्यादा खराब हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम उसे जिला अस्पताल ले गई और क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
जामो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मुंबई में रहता था। मुंबई शहर लॉकडाउन होने तथा काम बंद होने के चलते वह मुंबई से 19 मार्च को अपने घर आ गया था। रविवार को उसे सीने में दर्द तथा खांसी शुरू हो गई। घबराए परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी जामो गए जहां चिकित्सकों ने उसका पर्चा बनाकर बिना दवा दिए संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच कर आवश्यक दवा देकर घर भेज दिया। सोमवार को युवक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल ले गई, जहां उसे क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
कोरोना के नोडल अफसर/एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि युवक को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। कहा कि उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है जरूरत पड़ने पर उसका भी सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा।