फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   youth ill

विदेश से आए एक और युवक की तबीयत बिगड़ी

Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
youth ill
गौरीगंज (अमेठी)। 13 दिन पूर्व दुबई से आए युवक की तबीयत रविवार देर शाम अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी उसे जिला अस्पताल ले आए और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। कोरोना की पुष्टि के लिए सेंपल लेकर उसे जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मोहनंगज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दुबई में रहता था। युवक दुबई से चलकर 11 मार्च को अपने घर पहुंचा था। इससे पूर्व एयरपोर्ट व घर पहुंचने पर जिले की स्वास्थ्य टीम की ओर से की गई जांच में युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था। हालांकि जिले की स्वास्थ्य टीम उसकी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार से युवक को सर्दी जुखाम की समस्या शुरू हुई तो स्वास्थ्य टीम की ओर से उसे कुछ आवश्यक दवाईयां दी गईं।
विज्ञापन

रविवार शाम उसको ज्यादा समस्या होने पर ब्लॉक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम युवक के घर पहुंची और इसकी सूचना जिला रैपिड रिस्पांस टीम को दी। सूचना पर पहुंची जिला स्तरीय टीम उसे तत्काल जिला अस्पताल ले आई जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मौजूद चिकित्सकों ने भर्ती होते ही उसका इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए लिया गया सेंपल
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि युवक को ऐहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया कि उसका सेंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ की पैथालॉजी में भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने तक उसे सुरक्षित वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed