{"_id":"6a5d1f471c60fd5e2f076b58","slug":"youth-found-hanging-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-171201-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक
Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। केशवपुर गांव निवासी प्रियांशु (26) का शव संदिग्ध हालात में रविवार देर शाम घर में छत के कुंडे से फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया कि वह धान की रोपाई कराने खेत गए थे, जबकि उनकी पत्नी कृष्णा देवी किराना दुकान पर सामान लेने गई थीं। इसी दौरान घर में अकेले मौजूद प्रियांशु ने फंदा लगा लिया। परिजन लौटे तो उसे फंदे से लटका देख नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के अनुसार प्रियांशु की मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उसका उपचार चल रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से मां कृष्णा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गहरे सदमे में है। घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।