{"_id":"6a7387e807b428c45d0e2e45","slug":"youth-falls-while-cleaning-roof-dies-amethi-news-c-96-1-ame1019-172648-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छत की सफाई के दौरान गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छत की सफाई के दौरान गिरा युवक, मौत
Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
राम सजीवन मौर्य (फाइल फोटो)
मुसाफिरखाना। बेसारा पश्चिम गांव निवासी राम सजीवन मौर्य (38) की बुधवार शाम घर की छत से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर उगी घास की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
राम सजीवन के पिता हरिभजन ने बताया कि वह दवा लेने के लिए बाजार गए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटने पर राम सजीवन अचेत अवस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। राम सजीवन की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार में पत्नी ममता, छह वर्षीय पुत्री मानवी, पिता हरिभजन और छोटा भाई राम समुझ हैं, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस और घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे गांव में शोक का माहौल है।