फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies after bike is hit by unidentified vehicle.

Amethi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike is hit by unidentified vehicle.
पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद जागेंद्र के परिजन।  -संवाद
तिलोई। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर तिलोई के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के दाऊदपुर अहियापुर निवासी जागेंद्र कुमार (18) अपने साथी विक्रम कश्यप (24) के साथ मंगलवार रात बाइक से अयोध्या जा रहे थे। तिलोई के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जागेंद्र को मृत घोषित कर दिया। विक्रम की हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में लगी अंदरूनी चोट जानलेवा साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गौरीगंज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन गहरे सदमे में थे। चाचा राकेश रोते हुए बार-बार यही कहते रहे कि घर जाकर परिजनों को क्या जवाब देंगे। छोटे भाई मनीष और आशीष का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रिश्तेदार और परिचित उन्हें सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed