{"_id":"6a480b38be716e259e01e417","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-punjab-mail-amethi-news-c-96-1-ame1002-169777-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंजाब मेल की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंजाब मेल की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मोहिया केसरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को संदीप (28) पुत्र मूलचंद पंजाब मेल की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहिया केसरिया निवासी संदीप शुक्रवार को रेल ट्रैक के किनारे मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रही पंजाब मेल की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी ट्रेन चालक ने फुरसतगंज स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
संदीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी निशा बच्चों के साथ मायके गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंची। संदीप रेल ट्रैक पर किस कारण गया और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।