फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   youth died in road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
भादर (अमेठी)। दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर बुधवार रात दो बाइक अनियंत्रित हो कर आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। एक घायल की हालात नाजुक देख जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे को डिस्चार्ज कर घर भेेज दिया गया।
विज्ञापन

रामगंज थानाक्षेत्र के रघईपुर गांव निवासी जयसिंह यादव (20) बुधवार को अपने गांव के ही अभिषेक यादव के साथ बाइक से कहीं गए थे। देर रात बाइक से घर वापस आते समय अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे पीपरपुर थानाक्षेत्र के भावापुर गांव निवासी जय प्रकाश चौरसिया (35) की बाइक से आमने-समाने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक व जय प्रकाश की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घटना में घायल जयसिंह की हालात सामान्य देख प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जय प्रकाश की मौत हो गई, जबकि अभिषेक की हालात अभी नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। जय प्रकाश चौरसिया की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो सुल्तानपुर अस्पताल के मेमो पर पुलिस पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई में जुटी है।

थानाध्यक्ष पीपरपुर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया की दुर्घटना में घायल जय प्रकाश की मौत होने की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed