{"_id":"66db8841285dee876d018d25","slug":"youth-beats-nagar-panchayat-chairman-in-a-crowded-gathering-amethi-news-c-96-1-lu11005-125102-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भरी महफिल में नगर पंचायत चेयरमैन को युवक ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भरी महफिल में नगर पंचायत चेयरमैन को युवक ने पीटा
Sat, 07 Sep 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए नगर पंचायत चेयरमैन की सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने पिटाई कर दी। आरोपी गाली-गलौज करते हुए चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। आरोपी कांग्रेसी नेता बताया जा रहा है। इधर, चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुसाफिरखाना नगर पंचायत के भाजपा के चेयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता बृहस्पतिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ही रामलीला मैदान पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां काफी अन्य लोग भी मौजूद थे। इस बीच वहां पर मुसाफिरखाना के ही वार्ड नंबर पांच निवासी हरिद्वार सिंह भी पहुंचा।
हरिद्वार सिंह ने चेयरमैन से नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू की। इसी बात पर दोनों लोगों में तकरार शुरू हो गई। बताते हैं कि बात बढ़ने पर हरिद्वार सिंह आग बबूला हो गया और उसने चेयरमैन के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
घटना के बाद चेयरमैन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कांग्रेस नेता है। वह बसपा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी भी रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का कहना है कि आरोपी युवक पार्टी में पदाधिकारी नहीं है। एएचओ विवेक सिंह ने कहा कि बृजेश गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।