{"_id":"69fb987d02a4ab9e270024f2","slug":"youth-attacked-with-knife-during-jaimala-condition-critical-amethi-news-c-96-1-ame1016-165084-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जयमाल में युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जयमाल में युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
Thu, 07 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के पूरे बरजोर मजरे कंजास गांव में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने घायल युवक अनुमेष के पिता सूर्य प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग और मोबाइल फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सोमवार रात रामकरन की बेटी की बरात गांव पहुंची थी। द्वारचार के बाद जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच किसी बात पर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी दौरान कंजास गांव निवासी अनुमेष (19) पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
शादी से इन्कार, बिना दुल्हन लौटी बरात
घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। शादी की आगे की रस्में रोक दी गईं। देर रात तक पंचायत और समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया और बरात बिना फेरे तथा बिना दुल्हन लौट गई। जिस घर में बेटी की विदाई की तैयारी थी, वहां देर रात तक मातम जैसा माहौल रहा। परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।