फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man was shot for abusing

Amethi News: अपशब्द कहने पर युवक को मारी थी गोली

Fri, 05 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man was shot for abusing
मुसाफिरखाना(अमेठी)। स्थानीय कोतवाली के करपिया गांव में बुधवार रात गोली लगने से घायल युवक का इलाज लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। मामले में प्रधान पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि घायल युवक व आरोपी प्रधान पति की आपस में गहरी दोस्ती थी। दो दिन पहले प्रधान पति के करीबी को अपशब्द कहने से वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

करपिया गांव निवासी राम सागर सिंह उर्फ बादल (25) बुधवार की रात घर के सामने बैठा था। रंजिश को लेकर उसे गोली मार दी गई थी, इसमें वह घायल हो गया था। उसका इलाज लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। घायल युवक के बाबा भारत सिंह की तहरीर पर के बृजेश सिंह, शिव कुमार सिंह व रामदेव के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


लगाई गईं तीन टीमें
गोलीकांड की सूचना पर रात में एसपी डॉ इलमारन जी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का अनावरण करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इसकी मॉनीटरिंग एएसपी हरेंद्र कुमार कर रहे हैं। गठित टीम संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटर है प्रधानपति
एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी बृजेश सिंह प्रधान पति है। उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है। बताया कि बृजेश सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed