{"_id":"6838ae0b99e06078b4054f75","slug":"young-man-missing-from-kanpur-father-suspects-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-141516-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कानपुर से युवक लापता, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कानपुर से युवक लापता, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 30 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। भरतपुर और मथुरा में पूजा-पाठ कर ट्रेन से घर लौट रहे युवक का मोबाइल कानपुर पहुंचने के बाद बंद हो गया। अगले दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर युवक के पिता ने बेटे के तीन दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
बाजारशुकुल क्षेत्र के महावीर कुटी मजरे हरखूमऊ गांव निवासी रामकुमार तिवारी ने बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र अतुल धार्मिक यात्रा पर भरतपुर और मथुरा गया था। 27 मई की रात लगभग दो बजे अतुल ने फोन कर बताया कि वह ट्रेन से घर लौट रहा है। 28 मई की सुबह करीब 9:20 बजे उसने अपने भाई अनमोल को फोन कर बताया कि वह कानपुर पहुंच गया है। इसके बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया। परिजनों ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल रहा है।
परेशान पिता रामकुमार तिवारी ने बेटे के तीन दोस्तों पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस ने शिकायत की है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है। मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। जल्द ही युवक का पता लगाते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी।